अमृतसर| चीफ खालसा दीवान के तत्कालीन प्रधान चरनजीत सिंह चड्ढा के बेटे इंद्रपीत चड्ढा सुसाइड कांड की आरोपी प्रिंसिपल को जेल से सिविल अस्पताल में लाया गया है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वह डिप्रेशन में बताई जा रही हैं। मामले में प्रिंसिपल और गुरसेवक दोनों को जमानत नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ बीते दिनों एसआईटी ने भी प्रिंसिपल की तरफ से चड्ढा और उनके बेटे स्वर्गीय इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा के खिलाफ की गई एफआईआर को रद्द करने की सिफारिश की है।