पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फ्लोर टेस्ट से पहले येद्दि ने मानी हार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ्लोर टेस्ट से पहले येद्दि ने मानी हार

सीएम बीएस येद्दियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा दे दिया। कर्नाटक में 11 साल पहले भाजपा की पहली सरकार बनाने वाले येद्दि का यह 5वां फ्लोर टेस्ट था। दूसरी बार उन्हें नाकामी मिली।

2011 में भ्रष्टाचार का आरोप पर पार्टी ने सीएम पद छीन लिया था। बाद में उन्होंनें पार्टी छोड़ दी और 2013 चुनाव में भाजपा 40 सीटों पर सिमट गई।

ये लोकतंत्र व क्षेत्रीय मोर्चे की जीत

कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। यह क्षेत्रीय मोर्चे की जीत है। देवगौड़ा जी, कुमारस्वामी, कांग्रेस व अन्य दलों को बधाई। -ममता बनर्जी, टीएमसी

कर्नाटक फॉर्मूला: 11 राज्यों में 13 दल 349 सीटों पर भाजपा को घेर सकते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि हम सब मिलकर हर राज्य में भाजपा को हराएंगे

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली

कर्नाटक में बीएस येद्दियुरप्पा के इस्तीफा देने के करीब आधे घंटे बाद ही राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा कि हम सब मिलकर हर राज्य में भाजपा-आरएसएस को हराएंगे। कर्नाटक में चुनाव के दौरान जेडीएस को भाजपा की बी टीम और एस का मतलब संघ बताने वाले राहुल ने पहली बार 2019 के लिए रणनीति बनाते भी दिखे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश की। राहुल के बयान के बाद तमाम छोटे दलों के नेताओं के बयान आए। बसपा प्रमुख मायावती, सपा चीफ अखिलेश, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, राजद के तेजस्वी यादव समेत तमाम दलों के नेता भाजपा को घेरते और राहुल के सुर से सुर मिलाते नजर आए। ममता, माया समेत तमाम नेताओं ने कुमारस्वामी को फोन पर बधाई भी दी। कांग्रेस कर्नाटक फॉर्मूले को आने वाले समय में देश में होने वाले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में अपना सकती है। कांग्रेस 11 राज्यों में 12 बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ प्री-पोल या पोस्ट पोल गठबंधन कर भाजपा को सरकार बनाने से रोक सकती है।

कुमारस्वामी के शपथ में विपक्ष दिखा सकता है एकता: विपक्ष की ये एकता बुधवार को कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ में भी दिख सकता है। इस समारोह में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, शरद पवार, मायावती समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

येद्दि बने 2 दिन के सीएम, हरीश रावत एक दिन के सीएम रह चुके हैं

11 साल में येद्दियुरप्पा के 5 फ्लोर टेस्ट; दूसरी बार नाकामी मिली

नवंबर 2007: जेडीएस का समर्थन लेने के बाद 8 दिन में ढह गई येद्दियुरप्पा सरकार

भाजपा के सहयोगी जेडीएस ने समर्थन वापस ले लिया था। 8 दिन में येद्दि सरकार ढह गई। छह महीने बाद चुनाव हुए। भाजपा को 110 सीट मिली। पर जादुई आंकड़े 113 से 3 सीटें कम रह गई थी।

ममता, अखिलेश, मायावती, चंद्रबाबू, तेजस्वी, चंद्रशेखर आदि कर्नाटक में येद्दि की हार पर कांग्रेस के साथ अाए, शपथ में भी एक साथ दिख सकते हैं

2019 में किन राज्यों में भाजपा के खिलाफ एक हो सकता है विपक्ष

यूपी- 80 सीटें

यहां कांग्रेस, बसपा और सपा गठबंधन कर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस साथ ही लड़ी थी। कैराना उपचुनाव में लोकदल प्रत्याशी को समर्थन दिया है।

कर्नाटक- 28

लोकसभा चुनाव में भी जेडीएस-कांग्रेस साथ आ सकती है।

बेंगलुरू | कर्नाटक में भाजपा के सीएम बीएस येद्दियुरप्पा ने सबसे कम वक्त सीएम रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले जगदंबिका पाल की बराबरी की। मौजूदा भाजपा सांसद जगदंबिका पाल 1998 में कांग्रेस की ओर से यूपी के सीएम बने थे। दरअसल, लोकतांत्रिक कांग्रेस ने कल्याण सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

सच कभी भी पराजित नहीं होता है

सच को कभी भी पराजित नहीं किया जा सकता। सत्य हमेशा झूठे लोगों या झूठ को पराजित करता रहेगा। -तेजस्वी यादव, राजद नेता

महाराष्ट्र- 48 सीटें

यहां कांग्रेस-एनसीपी 2019 में भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का पहले ही संकेत दे चुकी है। कयास हैं कि शिवसेना भी साथ आ सकती है। भाजपा-शिवसेना के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे।

आंध्रपद्रेश- 25

टीडीपी ने भाजपा से नाता तोड़ा है। कांग्रेस-टीडीपी साथ आ सकती हैं।

राहुल गांधी का तीखा हमला

मोदी पर| मोदी खुद में ही भ्रष्टाचार हैं, वे जनता से बड़े नहीं

येद्दियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदीजी देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन असल में वह खुद ही भ्रष्टाचार हैं। कॉल रिकॉर्डिंग सहित तमाम सबूत हैं कि भाजपा ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायक खरीदने की कोशिश की। प्रधानमंत्री देश की जनता से बड़े नहीं हैं।

शाह पर| हत्या के आरोपी शाह को जनता ने जवाब दिया

मोदी और हत्या के आरोपी अमित शाह को कर्नाटक ने जवाब दिया है।

राष्ट्रगान| आपने देखा भाजपा वाले राष्ट्रगान से पहले चले गए

आपने देखा कि कर्नाटक विधानसभा में पूरी कार्यवाही खत्म होने के बाद राष्ट्रगान होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक और स्पीकर भी उठकर चले गए।

1 दिन

हरीश रावत

उत्तराखंड (2016) सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हट गए थे।

, अमृतसर, रविवार 20 मई , 2018

जून 2008: भाजपा को सत्ता में लाने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ लांच किया

येद्दियुरप्पा ने 8 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से फ्लोर टेस्ट पास किया। इसके बाद येद्दि ने ‘ऑपरेशन लोटस’ लांच किया। 8 निर्दलीय विधायकों से इस्तीफा दिलाकर भाजपा से चुनाव लड़ाया। पांच सीट जीत ली।

2010 में 18 विधायकों ने सपोर्ट वापस लेकर सरकार को अल्पमत में ला दिया। इसमें 11 भाजपा के और 5 निर्दलीय थे। इससे फ्लोर टेस्ट की स्थिति फिर पैदा हो गई।

पश्चिम बंगाल- 42

टीएमसी चीफ ममता मोदी सरकार को लगातार घेर रहीं हैं। हाल ही में वह सोनिया के डिनर में भी शामिल हुई थीं। राज्य में कांग्रेस-टीएमसी आने वाला लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ सकती हैं।

तेलंगाना-17

टीआरएस राज्य में भाजपा के खिलाफ थर्ड फ्रंट की वकालत करती रही है।

झारखंड- 14

यहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा एक साथ आ सकते हैं।

मोदी खुद में ही भ्रष्टाचार; राष्ट्रगान से पहले बीजेपी विधायक उठकर चले गए

2 दिन

बीएस येद्दियुरप्पा

कर्नाटक (2018) पहली बार

2007 में 7 दिन सीएम रहे थे।

धनबल की जगह जनमत की जीत

ये दिन भारतीय राजनीति में धनबल की जगह जनमत की जीत का दिन है। नैतिक रूप से तो केंद्र सरकार को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। - अखिलेश

बिहार- 40 सीटें

कांग्रेस और राजद राज्य में लोकसभा चुनाव में एनडीए के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। राज्य में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पहले से ही है। राहुल, लालू से अस्पताल में भी मिले थे।

हरियाणा- 10

यहां इंडियन नेशनल लोकदल और कांग्रेस एकजुट हो सकते हैं।

तमिलनाडु- 39

राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-डीएमके एक साथ लड़ी थीं। दोनों 2019 में फिर एक बार साथ आ सकते हैं। ताकि वे सत्तारूढ़ एआईएडीएमके-भाजपा के भावी गठबंधन को रोक सकें।

राहुल को जवाब देने 15 केंद्रीय मंत्री उतरे

2 दिन

जगदंबिका पाल

उत्तर प्रदेश (1998)

4 दिन

सतीश प्रसाद सिंह

बिहार (1968)

अक्टूबर 2010: 18 बागी विधायकों के अयोग्य घोषित होने से बच गई सरकार प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया ने 12 बागी विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया और येद्दि सरकार ने ध्वनिमत से फ्लोर टेस्ट जीत लिया। इस पर राज्यपाल भारद्वाज ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की।

जम्मू-कश्मीर 6

यहां एनसी-कांग्रेस, भाजपा-पीडीपी गठबंधन को टक्कर दे सकते हैं।

टीवी-सोशल मीडिया के जरिए राहुल को 15 मंत्रियों ने जवाब दिया।

हम हॉर्स ट्रेडिंग करते तो क्या आज यह नतीजे आते?’ हम पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाने वालों ने पूरे का पूरा अस्तबल ही बेच खाया। -अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष

5 दिन

ओम प्रकाश चौटाला

हरियाणा (1990) दूसरी बार 1998 में 16 दिन सीएम रहे थे

16 साल से कांग्रेस के संकटमोचक ‘शिव’

शिवकुमार; जिन्होंने देशमुख, पटेल के बाद सियासी दुश्मन कुमारस्वामी को बनाया किंग

येद्दियुरप्पा सरकार गिरने के बाद कुछ इस तरह एक साथ आए कुमारस्वामी और शिवकुमार।

बेंगलुरू| कर्नाटक के सियासी ड्रामे में कांग्रेस विधायक डीके शिवकुमार सबसे बड़े रणनीतिकार बनकर उभरे हैं। कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को एकजुट रखने का जिम्मा इन्हीं के पास था। दोनों दलों के विधायकों को पहले तीन दिन इगलटन रिजॉर्ट में रखा। फिर कांग्रेस के वफादार सुनील शर्मा की ट्रैवल बस से हैदराबाद ले गए और बहुमत वाले दिन वापस लाए। इनके साथ साए की तरह रहे। इसके अलावा कांग्रेस विधायक प्रताप पाटिल और अानंद सिंह को भाजपा के खेमे में जाने से रोका। खासबात यह है कि यह सब उन्होंने अपने सबसे बड़े सियासी दुश्मन गौड़ा परिवार को सत्ता में लाने के लिए किया। वे 30 साल से देवगौड़ा परिवार से लड़कर ही उभरे। 1989 और 1994 में एचडी देवगौड़ा से शिकस्त भी मिली। पर 2004 लोकसभा चुनाव में देवगौड़ा को हरा बदला लिया। सिद्दारमैया से भी उनकी नहीं बनती। सिर्फ इसीलिए उनके साथ रहे क्योंकि देवगौड़ा दोनों के दुश्मन हैं। इससे पहले वे महाराष्ट्र की देशमुख सरकार और अहमद पटेल के लिए खेवनहार बन चुके हैं।

7 दिन

नीतीश कुमार

बिहार (2000)

11 दिन

एससी मारक

मेघालय (1998) के सीएम बने थे।

भ्रष्टाचार के आरोप में कुर्सी चली गई

2011 में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा। सीएम पद गया। 2015 में हाईकोर्ट ने बरी किया।

19 मई 2018: सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट का समय 48 घंटे कर दिया। पर नंबर न जुटने पर येद्दि ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही हार मान ली।

शिवकुमार दूसरे अमीर विधायक। 840 करोड़ की संपत्ति; बीते 5 साल में 589 करोड़ दौलत बढ़ी।

महाराष्ट्र की देशमुख सरकार बचाई

2002 में महाराष्ट्र में विलासराव देशमुख सरकार संकट में आ गई। ऐसे में देशमुख विधायकों के साथ कर्नाटक आए। तब शिवकुमार ने ही उन्हें एक हफ्ते इगलटन रिजॉर्ट में रखा। फिर फ्लोर टेस्ट के लिए एस्कार्ट कर मुंबई ले गए। सरकार बच गई।

गुजरात विधायकों को आश्रय दिया

पिछले साल राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल की घेरेबंदी की। कांग्रेस विधायक टूटकर भाजपा में चले गए। बाकी विधायकों को कर्नाटक भेजा गया। तब इगलटन रिजॉर्ट में ही शिवकुमार ने उन्हें आश्रय दी।

गांधी परिवार के सबसे करीब

शिवकुमार गांधी परिवार के सबसे करीबी हैं। 2004 में जब कांग्रेस-जेडीएस सरकार बनी। तब उन्हें जेडीएस के चलते मंत्री पद नहीं दिया गया। 2017 में सिद्दारमैया ने पार्टी अध्यक्ष बनने से भी रोका। पर कभी भी उन्हें खुलेआम नाराजगी नहीं जाहिर की।

23 दिन

रामचंद्र जानकी

तमिलनाडु (1998)

30 दिन

बीपी मंडल

बिहार (1968)

खबरें और भी हैं...