पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • किताब की समीक्षा के लिए दो विद्वानों के नाम भेजे

किताब की समीक्षा के लिए दो विद्वानों के नाम भेजे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं जमात की इतिहास की विवादित पुस्तक की समीक्षा के लिए सूबा सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटी में शामिल करने के लिए एसजीपीसी ने अपने विद्वानों के नाम भेज दिए हैं। कमेटी के प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी ने बताया कि प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से संबंधित इतिहासकार बलवंत सिंह ढिल्लों और खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर के प्रिंसिपल डॉ. इंदरजीत सिंह गोगोआणी के नाम भेजे हैं।

भाई लौंगोवाल ने शिक्षा बोर्डों के सिलेबस पर आगे भी नजर रखने के लिए एक सब-कमेटी बना दी है। इसकी चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल को बनाया गया है। कमेटी में बीबी हरजिंदर कौर चंडीगढ़, एसजीपीसी मेंबर बीबी किरनजोत कौर, जीएनडीयू के प्रसिद्ध विद्वान डॉ. बलवंत सिंह ढिल्लों, डॉ. इंदरजीत सिंह गोगोआणी, खालसा कॉलेज पटियाला के प्रिंसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह, चीफ खालसा दीवान के डॉ. धरमवीर सिंह, सिख इतिहास रिसर्च बोर्ड की स्कॉलर बीबी अमरजीत कौर, शहीद सिख मिशनरी कॉलेज अमृतसर की प्रो. मनजीत कौर, ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल लुधियाना की प्रिंसिपल हरमीत कौर, एसजीपीसी की एजुकेशन की असिस्टेंट डॉयरेक्टर प्रिंसिपल सतवंत कौर, बाबा बुड्ढा साहिब पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीड़ साहिब के प्रिंसिपल तरनजीत सिंह, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व डीपीआई बलबीर सिंह दयोल, पूर्व डीपीआई दर्शन कौर, प्रिंसिपल डॉ. प्रीत महिंदरपाल सिंह गढ़शंकर तथा प्रो. बलदेव सिंह बल्लुआणा शामिल किए गए हैं।

उच्च शिक्षा के लिए भी सब-कमेटी बनेगी

प्रवक्ता के मुताबिक भाई लौंगोवाल जल्द ही उच्च शिक्षा के लिए भी ऐसी ही सब कमेटी बनाएंगे। एसजीपीसी ने अपील की है कि कहीं भी किसी बोर्ड की किताब में सिख इतिहास से संबंधित कोई खामी या छेड़छाड़ की जानकारी मिले तो उसको बताया जाए ताकि उसका हल निकाला जा सके।

खबरें और भी हैं...