पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अमृतसर में 3169 गर्भवती महिलाएं गायब, सिविल सर्जन ने मांगा जवाब

अमृतसर में 3169 गर्भवती महिलाएं गायब, सिविल सर्जन ने मांगा जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहत विभाग से जुड़ी दो सरकारी एजेंसियों के आंकड़ों का मिलान किया जाए तो अमृतसर जिले में तीन हजार से अधिक गर्भवती महिलाएं गायब हो गई हैं। हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) और रिप्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) नामक सरकारी एजेंसियों के पास जिले में गर्भवती महिलाओं से जुड़े जो आंकड़े हैं उनमें एक-दो नहीं बल्कि तीन हजार से अधिक का फर्क है। ये गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद सिविल सर्जन ने सभी मेडिकल अफसरों, सेटेलाइट हॉस्पिटल, अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर (यू पीएचसी), मदर एंड चाइल्ड हेल्थकेयर (एमसीएच) सेंटर और स्लम एरिया की डिस्पेंसरियों से स्पष्टीकरण देने को कहा है। एचएमआईएस के पोर्टल के अनुसार, अमृतसर जिले में गर्भवती महिलाओं की संख्या 14,874 है जबकि आरसीएच के पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं की तादाद 11,705 बताई गई है। दोनों एजेंसियों के आंकड़ों में 3,169 महिलाओं का फर्क है। अब सिविल सर्जन ने सभी मेडिकल अफसरों, सेटेलाइट हॉस्पिटल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, एमसीएच सेंटर और स्लम एरिया की डिस्पेंसरियों को पत्र लिखकर ये बताने को कहा है कि एचएमआईएस और आरसीएच के वेब पोर्टल पर रजिस्टर्ड गर्भवती महिलाओं के आंकड़ों में इतना अंतर क्यों है?

सरकारी एजेंसियों एचएमआईएस और आरसीएच के आंकड़ों में फर्क, एचएमआईएस पोर्टल के मुताबिक गिनती 14,874, मगर आरसीएच पोर्टल पर 11,705

सब हेल्थ सेंटर एचएमआईएस आरसीएच फर्क

भद्रकाली डिस्पेंसरी 324 302 22

मुस्तफाबाद 1024 780 244

रणजीत एवेन्यू 831 666 165

काले घन्नुपुर 675 536 139

सकत्तर बाग 511 334 177

फतेहपुर 773 491 282

ईएसआई 490 315 175

जीएमसी पीपी यूनिट 319 247 72

एमसीएच गोपाल नगर 804 682 122

एमसीएच पुतलीघर 265 234 31

यूपीएचसी बसंत एवेन्यू 595 422 173

इन कारणों से भी हो सकता है आंकड़ों में फर्क

आंकड़ों की रिपोर्टिंग में गड़बड़ी। एक ही गर्भवती का दो अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन होना।

रजिस्ट्रेशन सरकारी अस्पताल में मगर डिलीवरी निजी नर्सिंग होम में करवा ली गई हो। गर्भवती महिला का रजिस्ट्रेशन अमृतसर में किया गया मगर किसी कारणवश डिलीवरी शहर के बाहर करवा ली गई हो।

सब हेल्थ सेंटर एचएमआईएस आरसीएच फर्क

यूपीएचसी भक्तांवाला 1635 1264 371

यूपीएचसी छेहर्टा 431 354 77

यूपीएचसी गेट खजाना 215 148 67

यूपीएचसी ग्वालमंडी 432 409 23

यूपीएचसी गोबिंद नगर 731 644 87

यूपीएचसी हरीपुरा 723 523 200

यूपीएचसी जोधनगर 1249 1052 197

यूपीएचसी कांगड़ा काॅलोनी 1415 1144 271

यूपीएचसी कोट खालसा 995 776 119

यूपीएचसी रामबाग 259 157 102

गेट लोहगढ़ 278 225 53

खबरें और भी हैं...