पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • वल्ला फाटक को क्राॅस करते समय महिला व दो बच्चे चपेट में आए, मौत

वल्ला फाटक को क्राॅस करते समय महिला व दो बच्चे चपेट में आए, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वल्ला रेलवे फाटक को क्रॉस करते समय सोमवार शाम एक महिला सहित दो बच्चे हावड़ा एक्सप्रैस ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनजीत कौर प|ी रवेल सिंह निवासी गांव खिदोवाली, अनुप्रीत कौर (13) और समरीत कौर (11) साल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई जसवंत सिंह, रविंदर सिंह निवासी गांव नबीपुर ने बताया कि उन्हें 6.30 बजे के करीब उनकी बहन मनजीत कौर ने फोन करके बताया कि वह वल्ला फाटक नजदीक है और उन्हें आकर ले जाए। उन्होंने करीब आधे घंटे बाद आकर देखा कि फाटक के नजदीक रेलवे लाइनों पर भीड़ लगी हुई और देखा कि उनकी बहन और दो बच्चों की लाशें रेलवे लाइन पर बुरी तरह से कटी हुई पड़ी थी। उन्होंने बताया कि मृतक मनजीत कौर का पति मुंबई में किसी कंपनी में काम करता है। जीआरपी प्रभारी धरमिंदर कल्याण ने कहा कि ट्रेन के ड्राइवर से उनकी बात भी हुई है। यह एक हादसा था, इसमें आत्महत्या जैसा कुछ भी नहीं है।

खबरें और भी हैं...