पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • सिविल अस्पताल का स्टाफ नदारद, टीका लगवाए बिना लौटे बच्चे

सिविल अस्पताल का स्टाफ नदारद, टीका लगवाए बिना लौटे बच्चे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | बुधवार को सिविल अस्पताल में छोटे बच्चों को टीके लगवाने आए पैरेंट्स को स्टाफ न मिलने के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा। गर्मी और धूप में पहुंचे तो लेकिन वह कमरा बंद मिला जहां टीके लगाए जाते हैं। दरअसल बात यह है कि टीके लगाने के लिए रेगुलर स्टाफ नहीं है और इसका जिम्मा अर्बन डिस्पेंसरी में से एएनएम को दिया गया है, जो हर बुधवार को टीकाकरण करती हैं। इधर कुछ दिनों से इनको सर्वे पर लगाया गया है। इस्लामाबाद से आई महिला सुरजीत कौर, पुतली घर की दीप्ति ने बताया कि उन्हें यहां कोई टीका लगाने वाला नहीं मिला। इस संदर्भ में एसएमओ डॉ. अरोड़ा का कहना है कि सिविल सर्जन डॉ. हरदीप सिंह कई को इस बारे सूचित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...