पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • छात्रों संग भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

छात्रों संग भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाेल बाग में भाजयुमो के जिला प्रधान सलिल कपूर की अगवाई में सफाई करते युवा वर्कर।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

बुधवार को स्वच्छता अभियान के तहत भाजयुमो अध्यक्ष सलिल कपूर की अध्यक्षता में गोल बाग में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया। इसमें विशेष रूप से जिला भाजयुमो प्रभारी बख्शीश सिंह, डाॅ. राम चावला पहुंचे। इस दौरान हिंदू स्कूल के छात्रों संग जिला भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूरे गोलबाग की सफाई की। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष सलिल कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पूरे भारत भर में हर गली मोहल्ले में युवाओं की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी की टीम अपने पूरे जोश के साथ इस बाग में सफाई अभियान की शुरुआत कर रही है।

इस अवसर पर जिला भाजयुमो टीम के साथ हिंदू स्कूल के छात्रों ने पूरे जोश के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष अविनाश शैला, अनुज भंडारी, सुमित सेठ, मोनू महाजन, अंकुश मेहरा, आशीष महाजन, मुनीष सेठ, गौरव गिल, गौतम कुमार, अमित महाजन, विशाल अरोड़ा, नवदीप हांडा, रिंकू शर्मा, रिषभ पदम, रवि बग्गा, पवन, मनीकरण, रोहित बेरी, मोहित वर्मा, आशु, विक्रम ठाकुर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...