राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य मेडल जीतने वाली नवजीत कौर को सम्मानित किया
अमृतसर | राष्ट्र मंडल खेलों के दौरान डिस्कस थ्रो मुकाबले में काशी का मैडल जीतने वाली नवजीत कौर ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। अमृतसर की रहने वाली नवजीत ने ऑस्ट्रेलिया की शहर गोल्ड कोस्ट में हुए खेलों में यह पदक प्राप्त किया। उन्होंने श्री दरबार साहिब माथा टेकने के बाद कहा कि यह जीत उसे वाहेगुरु की कृपा से ही प्राप्त हुई है। एसजीपीसी के सचिव मनजीत सिंह बाठ ने सूचना केंद्र में सिरोपा, शाल व श्री दरबार साहिब का सुनहरी माडल देकर सम्मानित किया। सचिव बाठ ने कहा कि नवजीत कौर की प्राप्ति उसके और परिवार के लिए ताे गर्व की बात है ही। इसके साथ ही सिख कौम को उस पर मान है। इस मौके एसजीपीसी के उप सचिव हरजिंदर सिंह कैरो वाल, अतिरिक्त सचिव सुखराज सिंह,जतिंदरपाल सिंह व नवजीत कौर के पिता जसपाल सिंह और माता कुलदीप कौर भी मौजूद थे।