अमृतसर में अमृतवाणी सत्संग 29 अप्रैल को
अमृतसर | श्री स्वामी सत्यानंद सत्संग भवन श्री राम शरणम नई दिल्ली से परम पूज्य श्री बृज जी महाराज 29 अप्रैल को अमृतसर में अमृतवाणी सत्संग हेतु पधार रहे है। पहला सत्संग सुबह 10:30 से 12 बजे तक महाजन विला पैलेस, बटाला रोड में और दूसरा सत्संग बाद दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक दुर्ग्याणा तीर्थ में होगा। श्री राम शरणम अमृतसर के सेवक अशोक कुमार ने बताया कि इन सत्संगों में इच्छुक भाई-बहन श्री महाराज जी से नाम दीक्षा भी ले सकते हैं।