श्री वेंकटेश भगवान को 108 श्री सालिग्राम जी के स्वरूपों की माला पहनाई
मजीठा रोड ग्रीन फील्ड स्थित श्री मुक्तिनारायण वेंकटेश धाम तिरुपति बाला जी मंदिर में अक्षय तृतीया पर मुंबई से मंगवाई चांदी की तार में पिरोए भगवान श्री सालिग्राम जी के 108 स्वरूपों की माला भगवान श्री वेंकटेश जी को धारण करवाई गई। तोताद्रि रामानुज स्वामी रामाचार्य जी महाराज और स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज के आशीर्वाद से करवाए गए समारोह के दौरान दिल्ली और मुंबई से भी पंडित पधारे। मंदिर और दिल्ली, मुंबई के पंडितों से मिलकर सबसे पहले भगवान श्री वेंकटेश जी को दूध, शकर, देसी घी, शहर, दही समेत अन्य चीजों से पंचामृत स्नान करवाया। इसके बाद भगवान का भव्य शृंगार किया। इसके बाद भक्तों ने भगवान के एक हजार नामों का सवा लाख बार उच्चारण करके तुलसी और गुलाब की पंखुडिय़ों के साथ भगवान का जाप करके प्रभु को अर्पित की। पंडितों की ओर से जब श्री सालिग्राम के स्वरूपों की माला धारण प्रभु को धारण करवाई तो सारा मंदिर वेंकटेश भगवान के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर भक्तों की ओर से प्रभु पर पुष्प वर्षा की गई। हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने प्रभु जी की आरती उतारी। इसके बाद पंडितों ने भगवान के चांदी के आभूषण का आशीर्वाद दिया। मंदिर के पंडितों ने सभी भक्तों को प्रभु का चरणामृत प्रसाद के रूप में बांटा। अंत में भंडारा लगाया जिसे सारी संगत में बड़े आदर से ग्रहण किया। इस मौके पर चरणजीत अग्निहोत्री, धर्मपाल पराशर, चरणजीत भास्कर, राम प्रकाश गोइनका, रवि शर्मा, सुभाष शर्मा, नंद किशोर महेश्वरी, सुदर्शन मनसोत्रा, लक्खी राम, स्वामी हरि पुरपना आचार्य अयोध्या, पंडित जय किशन, पंडित विजय कुमार, पंडित दिलीप कुमार समेत कई भक्तजन मौजूद थे।