पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • वीरूमल राइस मिल में तैनात इंस्पेक्टर ने सौंपा विजिलेंस को रिकॉर्ड

वीरूमल राइस मिल में तैनात इंस्पेक्टर ने सौंपा विजिलेंस को रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| जंडियाला गुरु की वीरुमल राइस मिल में हुए धान घोटाले में शुक्रवार को फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट का इंस्पेक्टर गुरजिंदर सिंह विजिलेंस के सामने हाजिर हुआ। घोटाले के समय वह वीरुमल राइस मिल में तैनात था। उसने अपना रिकॉर्ड विजिसेंस को जमा करवाया लेकिन वह आधा-अधूरा था। रिकॉर्ड में सबसे जरूरी माने जाने वाले गेट पास काफी बड़ी संख्या में गायब थे। विजिलेंस की जांच इन गेट पास पर ही टिकी है।

दूसरी तरफ घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस टीम के डीएसपी तजिंदर सिंह ने शुक्रवार को अलग-अलग बैंकों में जाकर राइस मिल मालिक द्वारा लिए गए लोन का पूरा रिकॉर्ड कलमबंद कर लिया ताकि असल रकम और बकाया राशि का पता लगाया जा सके। शुक्रवार को ही सरकारी एजेंसी पनग्रेन ने मिल में पड़े धान को उठाना शुरू कर दिया। डीएम सतबीर सिंह और डीएम राकेश महाजन की मौजूदगी में सुबह गोदामों से धान की लिफ्टिंग शुरू की गई। डीएम सतबीर सिंह ने बताया कि मिल में पड़े धान के डेढ़ लाख बैग उठाने में कुछ दिन लग सकते हैं।

फूड-सप्लाई डिपार्टमेंट में
घपले ही घपले
खबरें और भी हैं...