पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • रणजीत एवेन्यू, मोहकमपुरा, मजीठा रोड व वेरका बने नए थाने, पुरानों की भी हदबंदी

रणजीत एवेन्यू, मोहकमपुरा, मजीठा रोड व वेरका बने नए थाने, पुरानों की भी हदबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने अमृतसर शहर की सुरक्षा बढ़ाने के मद्देनजर यहां के कई थानों की नए सिरे से हदबंदी की है। इसमें कुछ इलाकों को छोड़कर बड़े स्तर पर कॉॅलोनियों और इलाकों को एक थाने से निकालकर दूसरे थाने से जोड़ा गया है।

सरकार ने हदबंदी के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा है कि थाने अपने इलाकों से ज्यादा दूर ना हो और जरूरत पड़ने पर वहां के लोगों को दूरदराज के एरिया में न जाना पड़े। इस हदबंदी में शहर को चार नए थाने भी मिल गए हैं। नए थानों में रणजीत एवेन्यू, वेरका, मोहकमपुरा और मजीठा रोड शामिल हैं।

इसके अलावा सुल्तानविंड, बी-डिवीजन, सी-डिवीजन, ई-डिवीजन, गेट हकीमां, सिविल लाइन, कंटोनमेंट, एयरपोर्ट और छेहर्टा थानों पर पड़ रहे अतिरिक्त भार को कम करते हुए इनके कुछ इलाकों को दूसरे थानों में एडजस्ट किया गया है।

किस पुराने थाने में कौन से नए इलाके जोड़े गए : पढ़े पेज-3

4 नए थानों में से किसमें कौन से इलाके
थाना रणजीत एवेन्यू : रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक, बी-ब्लॉक, सी-ब्लॉक, डी-ब्लॉक, ई-ब्लॉक, सेक्टर 3, सेक्टर 4, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अक्षित एन्क्लेव, सुपर फ्लैट, किरण कॉलोनी, डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग कांप्लेक्स, ट्रस्ट ऑफिस, एलआईसी कॉॅलोनी, कस्टम कॉॅलोनी, एयर इंडिया कॉॅलोनी, लाल क्वार्टर।

थाना मजीठा रोड : फोर एस स्कूल, टी प्वाइंट, गोपाल नगर, भवानी नगर, बसंत नगर, रघुनाथपुरा, सहज एन्क्लेव, संध्या एन्क्लेव, पिंक एवेन्यू, डॉक्टर एवेन्यू, सर्कुलर रोड, मेडिकल एन्क्लेव व कॉलेज, ब्यूटी एवेन्यू के चार फेज, दुसांधा सिंह रोड, रेसकोर्स रोड, जामुन वाली सड़क, रोज स्ट्रीट, ईएसआई कॉॅलोनी, ट्रीलियम मॉल, संत एवेन्यू, गोबिंद पार्क टी प्वाइंट, कर्मपुरा, निरंकारी कॉॅलोनी, प्रभात एवेन्यू, फेयरलैंड काॅलाेनी, संजय गांधी कॉॅलोनी, जन्नतपुरा, गुंमर मोहल्ला, फैजपुरा, न्यू आबादी, धक्का कॉॅलोनी, बावे दी हवेली, एकता एवेन्यू, तारा एवेन्यू, गंदा नाला, संत एवेन्यू, गाली गोपाल दास, कश्मीर एवेन्यू, कैरों कॉॅलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉॅलोनी, एलआईसी कॉॅलोनी।

नया थाना वेरका : होल्डर कॉॅलोनी, इंद्रा कॉॅलोनी, न्यू आजाद नगर, लिंक रोड, पट्टी सोहन दी, तीर्थनगर, मोहननगर, कांशीनगर, अजीतनगर, प्रीतनगर, न्यू आबादी, गुरु नानक नगर, गुरुनगर, पत्ती बग्गे वाली, स्टेशन वेहड़ा, गुरुद्वारा नानकसर, महल्ला रोड़ी वाला, पत्ती अदयां दी, पत्ती जैलदारां दी, पत्ती हरदास दी, पत्ती बाड़ा, पुराना बाजार, आबादी कल्लू वाली, महल्ला घुम्यारां दा, महल्ला राम गढ़ियां, मिलक प्लांट, दशमेश एवेन्यू, क्वार्टर कोल्ड स्टोर, संतनगर, जीएनडीयू कॉलेज वेरका, डीएवी इंटरनेशनल, सितारा एवेन्यू, मुद्दल, अवतार एवेन्यू, सरदार एवेन्यू, आनंद एवेन्यू, एकनूर एवेन्यू।

नया थाना मोहकमपुरा : जोड़ा फाटक, चाली खूह, रेलवे क्वार्टर, शिव नगर, पवननगर, न्यू पवननगर, राम नगर, कृष्णानगर, जजनगर, न्यू जज नगर, आबादी अमरकोट, न्यू दशमेश नगर, चौधरी हरिसिंह नगर, महिंद्रा कॉॅलोनी, न्यू महिंद्रा कॉॅलोनी, धर्मपुरा, मोहकमपुरा, तुंग पई, राजेशनगर, न्यू राजेश नगर, वृंदावन एन्क्लेव, भारत नगर, न्यू भारत नगर, कांगड़ा कॉॅलोनी, न्यू कांगड़ा कॉॅलोनी, आनंद नगर, संधू कॉॅलोनी, तेली महल्ला, नंदा कॉॅलोनी, सतनाम एवेन्यू, गुरु गोबिंद सिंह नगर, प्रीतनगर, न्यू प्रीतनगर, रसूलपुरा कलर गांव, रोज एवेन्यू, गुरु तेग बहादुर नगर, इंडस्ट्रियल एरिया बटाला रोड, सिटी हार्ट एवेन्यू, चांद एवेन्यू, गोल्डन एवेन्यू, पांच पीर, न्यू गोल्डन एवेन्यू, माल मंडी, महल्ला तंदूरा वाला, राम तलाई।

खबरें और भी हैं...