पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • 16 और 17 अप्रैल को आ सकती है आंधी बारिश, किसानों को किया अलर्ट

16 और 17 अप्रैल को आ सकती है आंधी-बारिश, किसानों को किया अलर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| गेहूं की फसल पक कर तैयार है लेकिन मौसम किसानों का दुश्मन साबित हो रहा है। 15 अप्रैल तक आसमान साफ रहने के बाद 16-17 अप्रैल को एक बार फिर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में तेज आंधी और बारिश आ सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। पिछले 10 दिन में दो बार आंधी-बारिश आने से गेहूं की कटाई पहले ही लेट हो चुकी है और अब अगर मौसम बिगड़ा तो फसल को और नुकसान होगा।

खेतीबाड़ी विभाग के डायरेक्टर ने सभी जिला अफसरों को किसानों के संपर्क में रहने और उन्हें आगाह करने के निर्देश दिए हैं। अमृतसर के मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. बीएस छीना के हवाले से खेती विकास अफसर डॉ. गुरदीप सिंह ने बताया कि आदेश के हिसाब से किसानों को सलाह दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...