बैसाखी पर्व : दरबार साहिब में आज डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु छकेंगे लंगर, एसजीपीसी ने किए खास इंतजाम
अमृतसर | खालसा साजना दिवस और बैसाखी की पूर्व संध्या पर लाखाें श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। वहीं बैसाखी के दिन को ध्यान में रखते हुए श्री दरबार साहिब के प्रबंधकों और एसजीपीसी के अधिकारियों ने लंगर के लिए विशेष प्रबंध किए हैंे। अधिकारियों ने बताया कि बैसाखी व अन्य त्योहारों पर प्रतिदिन एक लाख पचास हजार के लगभग श्रद्घालु लंगर छकते हैं। लंगर में संगत के लिए 150 क्विंटल आटे की रोटियां बनाई जाती हैं। संगत के लिए जलेबियां तैयार करने की सेवा गुरु नानक मिशन खुरमनिया की ओर से निभाई जा रही है। संस्था के सेवादार बाबा कुलवंत सिंह के मुताबिक 30 कारीगरों और सेवादारों की सहायता से 62 क्विंटल के करीब जलेबियां तैयार की जा रही हैं।
45 क्विंटल दूध से 160 क्विंटल खीर तैयार
45 क्विंटल दूध से करीब 160 क्विंटल खीर तैयार की जाएगी। 150 से 200 क्विंटल के करीब सब्जी और 25 क्विंटल के करीब दालें बनाई जाएंगी। फोटो | संजय वालिया