पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अमृतसर तरनतारन फिरोजपुर जीरा हाइवे पर लूटपाट करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

अमृतसर-तरनतारन-फिरोजपुर-जीरा हाइवे पर लूटपाट करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देहाती इलाके में लूटपाट की वारदात करने वाले पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरों के नाम जगरूप सिंह उर्फ रूपा, वस्सन सिंह, जगबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी तरनतारन है। इनसे पुलिस ने दोनाली, देसी पिस्टल, कारतूस, दातर, तलवार, लूट की एक गाड़ी व अन्य सामान बरामद किया है। इस गैंग के लुटेरों ने अमृतसर सहित, तरनतारन, फिरोजपुर, जीरा आदि इलाकों में 15 के करीब वारदात की है। जिनमें से सात वारदात इन पांचों की ओर से गई है। जबकि बाकी के वारदाते इसी गैंग के अन्य सदस्यों की ओर से की गई है। जिन्हें अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश में थे पांचों
वीरवार रात को पुलिस ने जब इन पांचों को पकड़ने के लिए पूरी तरह से ट्रैप लगा लिया तो लुटेरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। चाटीविंड इलाके से पुलिस इन लुटेरों का पीछा कर रही थी। लुटेरे एक कार में सवार होकर भाग रहे थे व पुलिस की टीम पर गोलियां चलाते रहे। पुलिस ने भी इन लुटेरों का पीछा जारी रखा। इसी दौरान पुलिस की गोली इन लुटेरों की गाड़ी के टायर में जा लगी, जिससे लुटेरों की गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे दो पेड़ों के बीच जाकर टकराई और वहीं पर फंस गई। गाड़ी के दरवाजे नहीं खुल पाए और इतनी देर में पुलिस की टीम ने इन पांचों को घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया।

इन वारदातों को दिया अंजाम
इन लुटेरों का करीब 15 लोगों का गैंग है और हाइवे पर वारदातंे करते हंै। बंडाला इलाके से इन लुटेरों ने एक स्विफट कार लूटी थी, टांगरा में पेट्रोल पंप लूटा था। तरनतारन में पेट्रोल पंप, फिरोजपुर से एक गाड़ी, जीरा से एक व्यक्ति की राइफल लूटने जैसे वारदात कर चुके हंै।

खबरें और भी हैं...