पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • लॉरेंस रोड पर मिठाई की दुकानों में मिली गंदगी

लॉरेंस रोड पर मिठाई की दुकानों में मिली गंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | जिला सेहत विभाग की तरफ से फूड टेस्टिंग वैन की ओर से चलाए जा रहे खाद्य व पेय पदार्थों की सैंपलिंग के दौरान शुक्रवार को लारेंस रोड इलाके की कुछ मिठाई की दुकानों स्वच्छता नदारद रही। शुक्रवार को लारेंस रोड इलाके में खाने-पीने की वस्तु तैयार करने वाली दुकानों, रेहड़ियों आदि पर पानी, मसाले, मिठाई, दूध, धी और खोये के 54 सैंपल लिए गए। इसमें से 20 पानी के सैंपलों में दो में टीडीएस 500 से ऊपर पाया गया। सैंपलिंग के दौरान टीम जब मिठाई की दुकानों पर पहुंची कारीगरों में कइयों ने सिर नहीं ढके थे, चूंकि टीम सिर्फ क्वालिटी चैक पर गई थी। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। डॉ. भागोवालिया ने बताया कि उक्त जगहों पर पहले भी सैंपलिंग हुई थी और काफी खराब स्थिति थी।

खबरें और भी हैं...