पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • श्री राम आश्रम स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा, स्टूडंेट्स का नमन

श्री राम आश्रम स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा, स्टूडंेट्स का नमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल में बैसाखी के पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बैसाखी के ऐतिहासिक महत्व को नाटक के माध्यम से पेश किया। जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रबंधक प्रो. एसएन जोशी व प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान ने विद्यार्थियों को कहा कि आज जलियांवाला बाग त्रासदी का 100वां वर्ष शुरू हो चुका है। इस त्रासदी के गहरे रूप से आहत होकर श्री राम आश्रम सोसायटी के संस्थापक आचार्य सुंदर सिंह, जो उस समय जिला शिक्षा अधिकारी थे, ने पद छोड़कर देश की सेवा में अपना योगदान देने का निर्णय लिया था।

खबरें और भी हैं...