कम्युनिस्टों का जलियांवाला बाग के शहीदों को लाल सलाम
अमृतसर | जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने के लिए दूसरी पार्टियों की तरह से कम्युनिस्ट भी पहुंचे। सीपीएम व उसके घटकों की तरफ से विजय मिश्रा की अगुवाई महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने हाथों पार्टी का झंडा उठाए बाग में पहुंचे और शहीदों को अपने परंपरागत लाल सलाम के अंदाज में याद किया। कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि देश को फिर एक आजादी की लड़ाई लड़नी होगी। पहली लड़ाई अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ थी और अब दूसरी लड़ी पूंजीवादी, सामंतशाही शक्तियों के खिलाफ है। इस मौके पर अमरीक सिंह, नरिंदर सिंह धंजल, मनजीत सिंह, अवतार सिंह, कृपा राम मौजूद थे।