पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों ने रंगों के हुनर से किया नमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के वरिष्ठ चित्रकारों द्वारा तैयार “पंचरंग’ आर्टिस्ट ग्रुप ऑफ अमृतसर की तरफ से जलियांवाला बाग में शुक्रवार जलियांवाला बाग कांड की 99वीं वर्षगांठ वीरवार को शहीदों को रंगों के हुनर से श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर स्कूली बच्चों व चित्रकारों ने ऑन द स्पॉट पेंटिंग, स्केच आदि बना कर बाग के शहीदों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस मौके पर कलाकारों तथा बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला खास रूप से पहुंची हुई थीं। ग्रुप के प्रधान कुलवंत सिंह गिल, सचिव माला चावला, उप प्रधान ज्योति खन्ना, सह सचिव धर्मेंद्र शर्मा, सुखपाल सिंह, प्रेस सचिव अतुल मेहरा, वित्त सचिव भुपिंदर सिंह नंदा की अगुवाई में हुए इस समागम के दौरान शहीदों, आजादी ले लड़ाकों व देशभक्ति पूर्ण अन्य चित्र तैयार किए गए। इसके बाद सभी ने शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि भेंट की। जानकारी के लिए बताते चलें कि बाग में इस दिन यह समागम करवाने का सिलसिला 2004 में शुरू हुआ था।

प्रो. चावला ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें शहीदों की कुर्बानी और सोच को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने हमारे कल के लिए अपना आज कुर्बान किया था।

खबरें और भी हैं...