पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • तूफान बारिश का खौफ, किसानों ने गेहूं की कटाई रोकी

तूफान-बारिश का खौफ, किसानों ने गेहूं की कटाई रोकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | मौसम और खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से 16 तथा 17 अप्रैल को संभावित तूफान तथा बारिश की गई घोषणा के चलते किसानों ने खेतों में पक कर तैयार गेहूं की फसल की कटाई फिलहाल रोक दी है। घरिंडा के किसान मुख्तार सिंह ने अटारी रोड पर तैयार फसल को दिखाते हुए बताया कि अगर कटाई कर देते हैं तो मंडी में जाने से पहले समस्या हो जाएगी, इसलिए तीन-चार दिन अभी और देखेंंगे। खेती विकास अफसर डॉ. गुरदीप सिंह का भी मानना है कि मौसम के बारे में किसानों को आगाह कर दिया गया है, जिस कारण वे अभी इंतजार ही कर रहे हंै। भक्तांवाला दाना मंडी के आढ़ती नरिंदर बहल तथा गल्ला मजदूर यूनियन के प्रधान राकेश तुली ने बताया कि किसान मंडी मेंं आने लगे थे, लेकिन मौसम के कारण अभी तेजी नहींं आ रही है।

अाज और कल तेज हवा के साथ बारिश के आसार

सोमवार और मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि स्थिति उतनी भयावह नहीं बनेगी जितना कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था। फोटो | भास्कर

खबरें और भी हैं...