पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • जीएनडीएच कैंपस से बाहर की जाएंगी केमिस्ट दुकानें

जीएनडीएच कैंपस से बाहर की जाएंगी केमिस्ट दुकानें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मर चुके दुकान मालिकों का नगर निगम से मांगा रिकार्ड,

सिविल सर्जन ऑफिस को लाइसेंस रिन्यू न करने को कहा

भास्कर न्यूज | अमृतसर

गुरु नानक देव अस्पताल कैंपस में सालों से चल रही केमिस्ट दुकानों पर अस्पताल प्रबंधन गाज गिराने की तैयारी कर चुका है। किराए में फर्क व बकाए का भुगतान न करने को लेकर सारे दस्तावेज इकट्ठे किए जाने लगे हैं। इसके बाद काबिज दुकान मालिकों को किसी भी वक्त बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। यह पहल की है अस्पताल के नए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुरिंदरपाल ने।

एमएस की तरफ से पुराने दुकान मालिक जो मर चुके हैं की जानकारी मांगी गई है तो सिविल सर्जन ऑफिस को भी लाइसेंस को रिन्यू न करने को कह दिया गया है। डॉ. पाल खुद मानते हैं कि कई दुकानों के पुराने अलाटी मर चुके हैं और आगे उनके मालिक दूसरे बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम से मर चुके अलॉटियों के नाम व अन्य जानकारी मांगी गई है। उनका कहना है कि रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

कैंपस में हैं 12 दुकानें

अस्पताल कैंपस में 12 के करीब दुकानें हैं। यह विगत में समय-समय के अधिकारियों द्वारा रसूख व पहुंच के चलते अलाट होती रही हैं। खास बात तो यह है कि किसी दुकान का किराया ज्यादा है तो किसी का कम। किराए में समानता न होने के कारण अस्पताल प्रबंधन को हर माह लाखों रुपए का नुकसान होता है। यही नहीं बल्कि कई दुकान मालिक ऐसे भी हैं जिन्होंने भुगतान ही नहीं किया और दबाव बनने पर अदालत चले गए।

खबरें और भी हैं...