पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • रिट्रीट देख कर लौट रहे व्यक्ति से मोबाइल छीन ले गए दो बाइक सवार

रिट्रीट देख कर लौट रहे व्यक्ति से मोबाइल छीन ले गए दो बाइक सवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घूमने के लिए अमृतसर में आए राजेश परिहार से दो बाइक सवार लुटेरे मोबाइल फोन छीन कर ले गए। सूचना मिलने पर थाना छेहर्टा पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में राजेश परिहार ने कहा कि वह परिवार के साथ यहां पर घूमने के लिए आए थे। वह लोग बार्डर से होकर वापस लौट रहे थे। जब करतार नगर के करीब पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो लुटेरे आए और उनके हाथों से मोबाइल छीन कर ले गए। हालांकि शोर मचाकर लोगों को भी इक्ट्ठा किया। मगर लुटेरों वहां से बच कर भाग निकले। जांच कर रहे एएसआई जसवंत सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और लुटेरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद रोजाना दो से तीन स्नैचिंग की वारदातें हो रही हैं। इसमें भी महिलाएं और टूरिस्ट लुटेरों का ज्यादा शिकार हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...