ठेका मुलाजिमों ने प्रधान को सौंपा मांग पत्र
अमृतसर | ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी की ओर से 22 अप्रैल को अबोहर में होने वाली रोष रैली के संबंध में जिला कांग्रेस के प्रदान जुगल किशोर शर्मा को एक मांग पत्र सौंपा गया और सरकार तक उनकी बात पहुंचाने की अपील की। कमेटी के सदस्य विकास कुमार, जोगिंदर सिंह, हरिंदरपाल जोशन ने कहा कि सरकार पूरी तरह से मूक-दर्शक बनी हुई है और मुलाजिमों के अधिकारों के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने मैनिफेस्टो में सरकार ने कई वादे किए थे। मगर वोट लेने के बाद उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। वह लोग पिछले लंबे समय से अपनी मांगो लेकर संघर्ष कर रहे है। अब 22 अप्रेल को अबोहर में रोष रैली की जा रही है।