भवन्स स्कूल में करवाई सामूहिक शादियां
अमृतसर | भवन्स एसएल स्कूल में रविवार को सामूहिक शादियां करवाई गई। इस दौरान आरआर खंडवाला, एमपी गुरजीत सिंह औजला, विधायक सुनील दत्ती विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सुबह करीब 10 बजे सामूहिक शादियों संबंधी रस्में शुरू की गई। दूल्हे अपने-अपने रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर स्कूल परिसर में पहुंचे और प्रिंसिपल अनीता भल्ला और अविनाश महेन्द्रू की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सभी जोड़ियों ने जयमाला की रीति निभाई। स्कूल के बच्चों तथा संगीतज्ञों ने अपने पंजाबी रंगारंग कार्यक्रम ने आयोजन की रौनक को और चार चांद लगा दिए। निर्देशक प्राचार्या डॉ. अनीता भल्ला जी ने विशेषातिथि तथा गणमान्य अतिथियों को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यालय की प्रबंधक समिति ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं उपहार दिए। राष्ट्रगान के साथ समागम का समापन हुआ। अपने धर्म रीतियों के अनुसार दूल्हों-दुल्हनों के मंगल संस्कार निर्वहन किए गए।