वायस आफ अमृतसर ने सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे 225 बैग
अमृतसर | वॉयस आॅफ अमृतसर संस्था ने रविवार को मजीठा रोड स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल पंडोरी वड़ैच में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। संस्था के सदस्यों ने कुल 225 बच्चों को बैग बांटे। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अमनदीप सिंह ने बताया कि संस्था ने 1000 बच्चों को बैग वितरि त करने की योजना बनाई है। इससे पहले इस संस्था की ओर से शरीफपुरा एलिमेंटरी स्कूल और चौगांवा के सत्या भारती स्कूल में जाकर कुल 350 स्कूल बैग वितरित किए जा चुके हैं। संस्था के अध्यक्ष सीनू अरोड़ा व पदाधिकारी गौरव अरोड़ा ने बताया कि संस्था की ओर से बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैग, स्टेशनरी, वर्दियां दी जा रही हैं। इस मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा।