पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • बिजली पाल सिंह की याद में गोलबाग में कराए कुश्ती मुकाबले, पहलवानों ने दिखाया दम खम

बिजली पाल सिंह की याद में गोलबाग में कराए कुश्ती मुकाबले, पहलवानों ने दिखाया दम-खम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकाबले के दौरान दांव लड़ाते पहलवान।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

बिजली पाल सिंह की याद में दूसरा कुश्ती मुकाबला रविवार को गोलबाग कुश्ती स्टेडियम में शुरू करवाया गया। इसी दौरान पहलवानों की ओर से जमकर दम-खम दिखाया गया। इस मुकाबले में विधायक ओम प्रकाश सोनी, विधायक सुनील दत्ती जिला कांग्रेस प्रधान जुगल किशोर शर्मा, विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे। कुश्ती मुकाबले के दौरान जेतू रहने वाले पहलवानों के इनाम भी दिए और मुख्य मेहमानों की ओर से अपने संबोधन में कहा कि खेलों के जरिए ही देश को आगे लेकर जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के खेलों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि युवकों के नशे जैसी बुराई से दूर रखा जा सके। इस मौके पर पार्षद जसविंदर सिंह लाडो पहलवान भी मौजूद थे।

विधायक ओम प्रकाश सोनी, विधायक सुनील दत्ती, प्रो. दरबारी लाल, पार्षद विकास सोनी, पार्षद गुरदीप पहलवान, जिला प्रधान जुगल किशोर शर्मा, कंवर पहलवान ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...