वार्ड-20 में पार्षद हुंदल ने इंटरलाकिंग टाइलें लगाने का काम शुरू करवाया
अमृतसर | वार्ड नंबर 20 के पार्षद नवदीप सिंह हुंदल ने संत नगर धुपसड़ी में श्री गुरू रविदास धर्मशाला के मुख्य बाजार में इंटरलाकिंग टाइलें लगाने के काम का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि लोकल बाडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व विधायक डा. नवजोत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर विकास से अछूते इलाकों में पहल के आधार पर काम करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर कमेटी के प्रबंधक प्रकाश चंद, कश्मीर सिंह, सुरजीत सिंह, सविंद्र सिंह, चौधरी बलविंदर कुमार, मोहमद जहागीर, कुलविंदर, पाल सिंह आदि मौजूद थे।