पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • जस्सा सिंह आहलुवालिया की जन्म शताब्दी मनाने के संबंध में सोसायटी ने की मीटिंग

जस्सा सिंह आहलुवालिया की जन्म शताब्दी मनाने के संबंध में सोसायटी ने की मीटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | सिख कौम के जरनैल सुल्तान उल कौम जस्सा सिंह आहलुवालिया की तीसरी जन्म शताब्दी मनाने के लिए जस्सा सिंह आहलुवालिया मैमोरियल सोसायटी के प्रधान प्रदीप सिंह वालिया की अगवाई में मीटिंग हुई। इसमें शताब्दी मनाने के लिए विचार किया गया। इस दौरान वालिया ने कहा कि समारोह बड़े स्तर पर मनाने की योजना है। यह तभी संभव होगा जब सभी साथियों का सहयोग होगा। शताब्दी समारोह के संबंध में 21 अप्रैल को गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में कीर्तन दरबार कराया जाएगा। मीटिंग में एसजीपीसी प्रधान के पीए जगजीत सिंह जग्गी को सम्मानित किया गया। इस मौके गुरप्रीत सिंह कलकत्ता, जगदीश सिंह आहलुवालिया, कुलबीर सिंह, अजीतपाल सिंह, अमरजीत सिंह वालिया, जगजीत सिंह वालिया, साजन सिंह वालिया, अमृतपाल सिंह वालिया, आज्ञापाल सिंह व जसविंदर सिंह वालिया भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...