संक्रांति पर 213वां चिन्मय गायत्री हवन
अमृतसर | चिन्मय मिशन अमृतसर की अोर से प्रतिमाह संक्रांति के शुभ माैके पर गायत्री हवन किया जाता है। इसी शृंखला के तहत वैशाख मास की संक्रांति पर हवन का आयोजन अरुण खन्ना की अोर से करवाया गया। इसमें पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद के मनोहारी विग्रह के समक्ष खन्ना परिवार ने दीप प्रज्वलित किया। खन्ना ने यजमान के रूप में विराजमान हुए अौर मिशन के पुरोहित प्रकाश ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर संजय मेहरा अौर अजय के मिलकर भजन संकीर्तन किया। इसमें अश्विनी मल्होत्रा ने मिशन की कई सुचनाएं दी।