पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • संडे बाजार से आम लोगों तक पहुंच रही पेंटिंग्स

संडे बाजार से आम लोगों तक पहुंच रही पेंटिंग्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजारवाद के दौर में एक के साथ एक फ्री और सस्ता सामान मुहैया कराने का चलन दैनिक जीवन में आम है, लेकिन पेंटिंग (चित्रकला) जैसी महंगी विधा को लोगों तक पहुंचाने की पहल पहली बार एसजी ठाकर सिंह आर्ट गैलरी ने की है। इसके तहत हर रविवार को संडे बाजार का आयोजन होता है और यहां पर लोगों को महंगी पेंटिंग सस्ते में दी जाती हैं। गैलरी प्रबंधकों का दावा है कि इसका मुख्य मकसद है कला और कलाकारों को प्रफुल्लित करना तथा आम लोगों को इस तरफ आकर्षित करना है। गैलरी के पैटर्न राजिंदर मोहन सिंह छीना का कहना है कि उनके यहां हमेशा ही पेंटिंग वर्कशाप व कंपीटीशन होते रहते हैं और तैयार पेंटिंग्स, जिनमें ग्राफिक्स व अन्य आयटम शामिल होते हैं, काफी मात्रा में मौजूद रहते हैं। प्रधान शिवदेव सिंह ने बताया कि आमतौर पर सस्ती से सस्ती पेंटिंग 5000 से 10000 रुपए कीमत की होती है। महंगी पेंटिंग तो खास लोग खरीदते हैं लेकिन आम आदमी मन मसोस कर रह जाता है। गैलरी के सचिव डॉ. अरविंदर सिंह चमक कहते हैं कि गैलरी लोगों के लिए महंगी से महंगी पेंटिंग 500 से 1000 रुपए में दी जा रही है।

आर्ट गैलरी में लगाए गए संडे बाजार के तहत प्रदर्शित पेंटिंग्स।

खबरें और भी हैं...