भीमराव अंबेडकर जयंती पर पौधे बांटे
सिविल राइट प्रोटेक्शन आर्गेनाइजेशन की अोर से डॉ. भीम राब अंबेडकर जयंती श्रद्धा से मनाई गई। एडवोकेट विश्व लूथरा की अध्यक्षता में मनाई गई 127वी जयंती के दौरान लोगों को पौधे बांटे गए। इस मौके पर पंजाब के इन्फॉर्मेशन कमीशन डॉ. विनय कपूर मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मौके पर वार्ड नंबर 68 में फल अौर छायादार पौधे लगाए गए। कमिश्नर डॉ. कपूर ने लोगों को डॉ. भीम राब अंबेडकर साहिब जी के उपदेशों पर चलने को प्रेरित किया। इस मौके पर केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर कमेटी के प्रधान योगराज मल्होत्रा, बीडीअो गोपाल खोसला, विपन शर्मा, केंद्रीय गुरु रविदास मंदिर के प्रधान युद्धवीर, प्रदीप कुमार, सुभाष कुमार, प्रतीक कपूर, सुरजीत कुमार आदि मौज्ूद थे।