कठुआ-उन्नाव दुष्कर्म के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन, ठोस कार्रवाई की मांग
कठुआ उन्नाव दुष्कर्म के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाओं ने जनवादी स्त्री सभा की अगुवाई में प्रदर्शन किया।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
कठुआ तथा उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ जनवादी स्त्री सभा की अगुवाई में आम, वकील, टीचर, मजदूर तबके से जुड़ी महिलाओं तथा पुरुषों ने रोष प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई।
सड़क पर उतरे लोगों ने शहर के विभिन्न इलाकों से पहले कैंडल मार्च निकाला फिर हालगेट के बाहर जमा हुए और अपना विरोध जताया।
सभा की जिला प्रधान कंवलजीत कौर ने आरोप लगाया है कि भाजपा सांप्रदायिकता-वादी ताकतों को बढ़ावा दे रही है। उनका कहना है कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि फास्ट ट्रैक के जरिए दोषियों को तत्काल फांसी पर लटकाया जाए। उन्होंने मांग की कि इन मामलों में लिप्त पुलिस अधिकारियों तथा विधायकों को भी सलाखों के भीतर डाला जाए।उन्होंने देशवासियों से अपील की कि ऐसे मामलों पर नकेल कसने तथा महिलाओं की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। इस मौके पर जगतार सिंह कर्मपुरा, बलविंदर सिंह छेर्हटा, अंजू देवी, सुविंदर कौर गुमटाला, एडवोकेट अमन, एडवोकेट नवजीत सिंह, डॉ. सतनाम सिंह अजनाला आदि मौजूद थे।
खंडवाला चौक में कैंडल मार्च निकाला गया
कठुआ-उन्नाव दुष्कर्म मामलों के खिलाफ खंडवाला चौक में पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस प्रधान ममता दत्ता के नेतृत्व में रोष स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया। दत्ता ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तरर प्रदेश की योगी सरकार को महिलाओं की सुरक्षा यकीनी बनानी चाहिए। वहीं दुष्कर्म आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देना और केस दर्ज करने में पुलिस की तरफ से देरी किए जाना शर्मनाक है।
इस मौके पर मंजीत कौर, कुलवंत कौर, सुनीता रानी, रीता रानी, परशोतम शर्मा, दर्शना शर्मा, मधु शर्मा, दर्शना मेहता, मीरा श्रीवास्तव, काजल खोसला, तृप्ता शर्मा, कृष्णा ठठ्ठू, रजनी शर्मा, सोमा देवी, वीना शर्मा मौजूद थे।
पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस प्रधान व पार्षद ममता दत्ता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की तरफ से दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई।
नॉवल्टी चौक में भी दुष्कर्म मामलों के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला
भास्कर न्यूज | अमृतसर
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की तरफ से कठुआ-उन्नाव दुष्कर्म मामलों के विरोध में नॉवल्टी चौक में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें सांसद गुरजीत सिंह औजला भी विशेष तौर पर शामिल हुए। आयोजकों ने कहा कि दुष्कर्म दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देना गलत है, उन्हें फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों कहना है कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि फास्ट ट्रैक के जरिए दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए।
इस मौके पर गुरमिंदर सिंह माहल, गुरनाम सिंह, शशिवीर शर्मा, सुखवंत सिंह लक्की, सरबजीत सिंह लाटी, जतिंदर सिंह, हरविंदर सिंह सोनू, डा. गगनदीप सिंह, राज सिंह, करणजीत सिंह, राजू, किशोर कुमार मौजूद थे।