किसान गेहूं के नाड़ को आग न लगाएं: छीना
बाबा बकाला साहिब | मानयोग नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के हुक्मों के अनुसार मुख्य खेतीबाड़ी अफ्सर अमृतसर बलविंदर सिंह छीना की अध्यक्षता में सब डिविजन बाबा बकाला के किसानों को गेहूं के नाड़ को आग नहीं लगाने के संबंध में कैंप लगाकर जागरूक किया गया। कैंप को संबोधित करते हुए छीना ने कहा के जहां नाड़ को आग लगाने से जहां हमारा वातावरण प्रदूषित होता है वहीं मिट्टी के जरूरी तत्व ख़त्म हो जातें है और फसलों के लिए अति लाभदायक मित्तर कीड़े भी मर जाते हैं। उन्होंने कहा के मानयोग नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के हुक्मों के तहत नाड़ को आग लगाने वाले किसानों से सख्ती से पेश आया जाएगा। एडीओ और खेतीबाड़ी विशेषज्ञ सतविंदरजीत सिंह ने गेहूं की कटाई करने के तरीके किसानों को बताएं।