पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी की बाइक के साथ थाना मेहता पुलिस ने एक आरोपी कुलबीर सिंह निवासी गांव बुट्टर कलां को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी गुरप्रीत सिंह मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई हरदीप सिंह ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों ही आरोपी वाहन चोरी का धंधा करते है। इस तहत इन आरोपियों को पकडऩे के लिए ट्रैप लगाया था। दोनों बाइक पर सवार होकर हो रहे थे। जब रूकने का इशारा किया तो आरोपी गुरप्रीत सिंह पीछे से बाइक से उतर गया और वहां से फरार हो गया। जबकि कुलबीर को रोक लिया गया। पूछताछ दौरान कुलबीर ने बताया कि बाइक चोरी की है और वह बेचने के लिए जा रहा था। फिलहाल जांच की जा रही है।

रंजिश के तहत हमला कर किया जख्मी, केस दर्ज

अमृतसर| रंजिश के तहत रास्ते में रोककर जख्मी करने के आरोप में थाना घरिंडा पुलिस ने जोगिंदर सिंह निवासी गांव हेर की शिकायत पर जगीर सिंह, बलविंदर सिंह, करणदीप सिंह निवासी भकना कलां के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...