तेज रफ्तार कार बाइक और काड़ी से टकराई
अमृतसर| रामतीर्थ रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी एक अन्य गाड़ी व बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से पलट गई और वहां पर बना लोहे की टीनों का शैड भी तोड़ डाला। इस हादसे के दौरान दोनों कारें और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया और कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर कार में सवार युवकों गगनदीप सिंह और रमन कुमार निवासी गांव माहल को कुछ चोटें आई है। जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर थाना कंटोनमेंट पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर मामले पर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक उक्त दोनों युवक रात को अपनी कार में सवार होकर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की बैक साइड से निकल रहे थे। रात को अंधेरा काफी ज्यादा था और कार की स्पीड भी अधिक थी। कार को गगनदीप सिंह ड्राइव कर रहा था। भी शिकायत ली जा रही है और मामले पर पुख्ता कार्रवाई की जा रही है।