पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • शौक पूरा करने के साथ ही युवाओं ने घूमने को आमदन का साधन भी बनाया

शौक पूरा करने के साथ ही युवाओं ने घूमने को आमदन का साधन भी बनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओं को घूमने का शौक तो होता ही है लेकिन इसी के साथ अगर इसे कमाई का साधन भी बना लिया जाए तो बात सोने पर सुहागे वाली बन जाती है। युवा वर्ग ने ट्रेवल-ब्लागिंग को अपने करियर के तौर पर चुना है। दैनिक भास्कर ने ऐसे ही कुछ युवाओं से बात करके उनके पैशन की इस जर्नी के बारे में जाना।

यशी वाइल्ड लाइफ पर डाक्यूमेंट्री बनाती है

बिहार की रहने वाली 23 वर्षीय यशी ने ट्रेवलिंग का शौक पूरा करने के साथ ्रकल्चरल, वाइल्ड लाइफ पर डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार करती हैं। वह बीबीसी के साथ जुड़ी हुई हैं। वह दुर्गम स्थानों पर जाती हैं।

जयपुर के योगेश-रजनी 1 लाख किमी ट्रेवल कर चुके

जयपुर के दंपत्ती योगेश और रजनी अब तक 1 लाख किमी तक ट्रेवल कर चुके हैं। दोनों फुल टाइम ब्लॉगिंग में हैं और महीने का डेढ़ लाख तक कमा रहे हैं।

आर्किटेक्ट निहारिका विलेज लाइफ पर काम करती हैं

दिल्ली की रहने वाली आर्किटेक्ट फाइनल ईयर स्टूडेंट्स निहारिका ग्राफिक डिजाइनर, ट्रेवलर और ब्लॉगर है। वह विभिन्न गांवों में घूमती है और इस पर वर्क करती हैं।

हिना बोरिंग लाइफ से निकलने के लिए ट्रेवलर बनी

हरियाणा के भिवानी की हिना ने बोरिंग लाइफ से निकलने के लिए ट्रेवलर बनीं। फेसबुक के जरिए ढाई साल पहले 40 अंजान लोगों के साथ जैसलमेर के ट्रिप पर गईं।

फुल टाइम ट्रेवलर-ब्लॉगर है हिमानी

नई दिल्ली की हिमानी फुल टाइम ट्रेवलर-ब्लागर है। वह डिजिटल कार्टून बनाकर सोशल मीडिया के जरिए इसके लिए आर्डर लेती हैं। वह सोशल साइट पर अपनी फॉलोअर लड़कियों को सेफ ट्रेवलिंग के गुर देती हैं और ट्रेवल के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के टिप्स बताती हैं।

सत्यम म्युजिशियन, यू ट्यूबर और ब्लागर हैं

नई दिल्ली के सत्यम म्युजिशियन, यू ट्यूबर और ब्लॉगर हैं। वह कंपनियों की तरफ से आर्गेनाइज किए गए ट्रिप की वीडियो शूट करते हैं। सोशल साइट्स के जरिए जुड़कर डेढ़ साल में 25 ट्रिप ज्वाइन कर चुके हैं।

टॉप 100 ट्रेवल में साहिल

नई दिल्ली के रहने वाले इंजीनियर साहिल सिंह देश के 100 टाप ट्रेवल ब्लागर में शुमार हैं। वह जॉब छोड़ कर फुल टाइम ट्रेवल-ब्लागर बने।

जॉनी 48 दिनों में देश घूमे

हिसार निवासी जॉनी जिंदल (19 साल) 48 दिनों में कश्मीर टू कन्याकुमारी तक घूमे। ब्लॉगिंग के से ट्रेवल एक्सपीरियंस शेयर कर कमा रहा हैं।

सबको 1 प्लेटफार्म पर लाया

स्टे आन स्किल के को फाउंडर अर्जुन और राजश्री ने सभी युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए एक प्लेटफार्म पर इकट्ठा किया। सभी युवाओं को उनकी पसंदीदा जगहों पर ट्रेवल करने के लिए उनके रहने और खानेे-पीने का खर्चा खुद उठाया।

ट्रेवल ब्लाॅगिंग

दैनिक भास्कर ने ऐसे ही कुछ यू ट्यूबलर और ब्लाॅगर बने युवाओं से बात करके उनके पैशन की इस जर्नी के बारे में जाना

खबरें और भी हैं...