आज भी कई जगह बूंदाबांदी के आसार, चल सकती हैं तेज हवाएं
खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से दी गई वार्निंग के उलट सोमवार को मौसम सामान्य रहा। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को भी हल्की बूंदाबंादी के आसार हैं। हां, तेज हवाएं जरूर चल सकती हैं।
खेतीबाड़ी विभाग ने चेतावनी दी थी कि 16-17 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश हो सकती है। इससे किसान तनाव में थे जिनकी गेहूं की फसल पककर तैयार है। सोमवार सुबह बादल छाए हुए थे। कुछ हिस्सों में हल्की बंूदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवाओं और हल्की बूंदाबादी ने गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि शाम होते-होते बादल गायब हो गए। वहीं 17 अप्रैल को भी बारिश के कम आसार हैं मगर हवाओं की रफ्तार 8 से 14 किलोमीटर के बीच रह सकती है। सोमवार को मौसम ठीक रहने पर आढ़तियों और किसानों ने भी राहत की सांस ली।