पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद मलिक का जोशी काे पहला झटका, पप्पू बने जिला उपाध्यक्ष

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद मलिक का जोशी काे पहला झटका, पप्पू बने जिला उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने संगठन को मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति शुरू कर दी है। उनके निर्देश पर मंगलवार को पहला पद अमृतसर में रजिंदर कुमार पप्पू महाजन को मिला। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश हनी ने उन्हें जिला इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

हाल के नगर निगम चुनाव से पहले पप्पू को हनी ने सभी सैल का इंचार्ज लगाया था मगर उसी दिन तत्कालीन पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला ने उनकी नियुक्ति पर राेक लगा दी थी। तब चर्चा थी कि पूर्व मंत्री अनिल जोशी के कहने पर उनकी नियुक्ति रोकी गई। किसी समय जोशी के खासमखास रह चुके पप्पू और जोशी के बीच विस चुनाव से पहले दूरियां बन गई थीं। उसके बाद पप्पू मलिक के खास बन गए और रेलवे सलाहकार समिति के मेंबर बन गए।

आने वाले समय में किया जाएगा जिला टीम का विस्तार : हनी

राजेश हनी, जिला महामंत्री राजेश कंधारी और मानव तनेजा ने कहा कि पप्पू महाजन को पार्टी की गतिविधियां तेज करने के लिए ये जिम्मेदारी दी है। आने वाले समय में जिला टीम का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश गिल, सुरेश महाजन, डाॅ. राम चावला, पार्षद दविंदर सिंह, बलविंदर बब्बा, मनू ग्रोवर, सलिल कपूर, अतुल मेहरा, गौतम अरोड़ा, धर्मपाल, मुनीष शर्मा, राजेश बंटू व मोनू महाजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...