हुसैनपुरा की बच्ची और आसिफा के इंसाफ के लिए बटाला रोड से कंपनी बाग तक सैकड़ों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
अमृतसर | गत दिवस स्थानीय हुसैनपुरा की 12 साल की बच्ची के साथ हुए रेप और कठुआ की आसिफा के कत्लकांड के विरोध में मंगलवार को अमृतसर के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने एकजुट होकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून बनाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने सेलिब्रेशन माल से लेकर माल रोड, फाेर एस चौक, मजीठा रोड, लारेंस रोड होते हुए कंपनी बाग तक कैंडल मार्च निकाला और अपना गुस्सा जाहिर किया।
मासूमों के साथ दरिंदगी करने वालों को सूली पर चढ़ा दो
मार्च में शामिल सभी लोगों ने एक ही स्वर में कहा कि मासूम बच्चों के साथ इस तरह की दरिंदगी करने वाले लोगों को सूली पर चढ़ा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने सरकार को चुना है ताकि वह सख्त कानून बनाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।