महिला से पर्स छीन ले गए बाइक सवार लुटेरे
अमृतसर | बेटी के साथ एक्टिवा पर बैठ कर घर जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरे पर्स छीन कर ले गए। पर्स में करीब बीस हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, मोबाइल फोन व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। सूचना मिलने पर चौकी रणजीत एवेन्यू पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में रजिंदर कौर ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर रणजीत एवेन्यू की तरफ से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो लुटेरे आए और हाथों से पर्स छीन कर ले गए। एएसआई सुखदेव सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और लुटेरों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।