एसजीपीसी प्रधान लोंगोवाल ने की दफ्तरों की चेकिंग
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान मंगलवार को पहली बार एसजीपीसी के दफ्तरों में दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने कमेटी अधिकारियों दे दफ्तरों की जांच की और सब का हाल जाना। वह गुरबाणी संबंधी समागम में भाग लेने के लिए आज अमृतसर में ही थे। बाद दोपहर लगभग 3-3.30 बजे के आस पास वह अपने आफिस से उठे और साथ ही गुरु नानक निवास में बने दफ्तरों का चक्कर लगाने लगे। प्रधान की आमद का पता चलते ही एक दूसरे के पास बैठे अधिकारी व मुलाजिम जल्दी-जल्दी अपनी सीटों पर चले गए। इसी दौरान वह एक अधिकारी की सीट पर भी कुछ देर के लिए बैठे रहे।