पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • बिना नंबर की बाइक रोकी तो युवकों ने कांस्टेबल से की हाथापाई

बिना नंबर की बाइक रोकी तो युवकों ने कांस्टेबल से की हाथापाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्नैचिंग की वारदातों को रोकने के मकसद से गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारियों ने जब बिना नंबर की बाइक पर ट्रिप्पल राइडिंग कर रहे युवकों को रोका तो उन्होंने गालियां निकालनी शुरू कर दी। यहां तक कि वे हाथापाई पर उतर आए। मामला बढ़ जाने के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश बहल मौके पर पहुंचे और युवकों से बातचीत करने लगे। खबर लिखे जाने तक मामला उलझा हुआ था।

घटना बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। छेहर्टा चौक में एएसआई हरजिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह मोटर साइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर ट्रिपल राइड करते युवकों को उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भाग निकले। तुरंत घटना की वायरलैस कर दी गई और युवकों को पुलिस चौकी छेहर्टा के पास रोका गया। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बाइक की चाबी निकाल ली। लेकिन यह देख युवक गाली-गलौच करने लगे। बात तू-तू, मैं मैं से शुरू होकर हाथापाई पर आ गई। इसका पता जब पुलिस चौकी के बाकी कर्मचारियों को चला तो वह भी बाहर निकल आए। उन्होंने बाइक सवारों को हटाने की कोशिश की, पर वह नहीं माने। उनका आरोप था कि दोनों पुलिस कर्मचारियों को बाइक की चाबी निकालने का कोई अधिकार नहीं था।

पुलिस चौकी छेहर्टा के कर्मचारियों से हाथापाई करते बाइक सवार।

कांस्टेबल दर्शन ने छिपकर बचाई जान

दूसरी तरफ जब चौकी इंचार्ज रूप लाल मौके पर पहुंचा तो उक्त युवकों ने उनके सामने भी कर्मचारियों से हाथापाई की। वहीं हेट कांस्टेबल दर्शन सिंह अपनी जान बचाकर चौकी के पास स्थित किसी घर में जा छिपा। जिसे बाद में अन्य पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच बाहर निकाला। कांस्टेबल दर्शन का कहना था कि उक्त युवक उसे जान से मारने की नीयत से पीछे भागे और उसे जान बचाने के लिए छिपना पड़ा।

खबरें और भी हैं...