जैक्सन लेबोरेटरीज में शॉर्ट सर्किट से आग पौने दो करोड़ की मशीनरी, दवाइयां खाक
मजीठा रोड बाइपास स्थित जैक्सन लैबोरेट्रीज में मंगलवार रात 12.30 बजे शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लग गई। इस दौरान मशीनरी, प्लांट, दवाइयां और बिल्डिंग का एक हिस्सा के पूरी तरह जलने गया। लेबोरेटरी के मालिक ने हादसे में पौने दो करोड़ रुपए का नुकसान होने का अंदेशा जताया है। दमकल विभाग की गाड़ियों ने सुबह 8 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि बुधवार दोपहर 12 बजे आग कहीं-कहीं सुलगती रही। लेबोरेटरी के मालिक सुधीर कुमार का कहना था कि उन्हें साढ़े 12 बजे के करीब फोन आया कि आग लग गई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निगम और सेवा सोसायटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की सूचना दी। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है, क्योंकि 11 बजे के करीब बिजली गई थी, जब आई तो शॉर्ट सर्किट हो गया और दवाइयां ने आग पकड़ ली।
सुधीर कुमार
आग में दवाइयां, बिल्डिंग का एक हिस्सा और मशीनरी पूरी तरह से जल गई।