पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • डिस्टेंस एजुकेशन से सिविल इंजीनियरिंग डिग्री लेने वालों का एआईसीटीई लेगी टेस्ट

डिस्टेंस एजुकेशन से सिविल इंजीनियरिंग डिग्री लेने वालों का एआईसीटीई लेगी टेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 3 नवंबर 2017 को अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के डिग्री/डिप्लोमा को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद इसके तहत हुई नियुक्तियों और तरक्की के केसों का रिव्यू करने को लेकर लोकल बॉडीज विभाग ने नगर निगम को पत्र जारी किया है। इसके तहत निगम के विभिन्न विभागों के मुखियों से वर्ष 2001 से लेकर 2005 तक डिस्टेंस एजुकेशन मोड के माध्यम से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री डीम्ड यूनिवर्सिटीज से हासिल करने वाले अधिकारियों के नामों की लिस्ट मांगी है। इन अधिकारियों का आल इंडिया काउंसिल आफ टेक्निकल एजुकेशन की तरफ से मई/जून 2018 में टेस्ट लिया जाना है। यह लिस्ट 15 मई तक भेजी जानी सुनिश्चित किए जाने को कहा गया था।

खबरें और भी हैं...