नई पालिसी : काॅलोनी रेगुलराइजेशन के लिए मीटिंग आज
अमृतसर | पंजाब सरकार द्वारा जारी हुए नोटीफिकेशन के अनुसार अमृतसर विकास अथारिटी के अधिकार क्षेत्र में आती अनधिकृत कालोनियों को रेगुलर किया जाना है। यह जानकारी देते हुए अमृतसर विकास अथारिटी के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक तेजिंदरपाल सिंह संधु ने कहा कि सरकार द्वारा पहले जारी की गई पालिसी के तहत आवेदनकर्ता /कॉलोनाइजर की कालोनियों को रैगुलर करने की एप्लीकेशन पेंडिंग है। इन एप्लीकेशन का निपटारा पालिसी के अनुसार किया जाना है। नई पालिसी के तहत अनधिकृत कालोनियों को रेगुलर करने के लिए बचत भवन में मीटिंग वीरवार सुबह 11 बजे अमृतसर विकास अथारिटी की मुख्य प्रशासक दीप्ति उप्पल की प्रधानगी में होगी।