पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पत्नी से बच्चा छीन कर पति फरार, तलाक का केस चल रहा है दोनों में

पत्नी से बच्चा छीन कर पति फरार, तलाक का केस चल रहा है दोनों में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | बुलारिया पेट्रोल पंप के बाहर से जालंधर निवासी राहुल व सोनिया कार में आकर एक युवती से उसका बच्चा ले गए। दरअसल आरोपी राहुल व युवती के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, लेकिन राहुल ने जालंधर से इस्लामाबाद आकर छोटी बच्ची रीया को उठा लिया और फरार हो गए। युवती की मां बलविंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी राहुल से हुई थी, लेकिन दोनों में मन मुटाव रहने लगा। 5 माह पहले उनकी बेटी बच्ची को लेकर अमृतसर आ गई। पिछले पांच महीनों से उनकी बेटी व बच्ची उनके साथ ही रह रही थी। मंगलवार वह बेटी व भतीजे के साथ एक्टिवा पर जा रहे थे, लेकिन पेट्रोल पंप के पास बेटी का पति राहुल व सोनिया कार में आए और बच्ची रीया को छीन फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...