पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • डिफाल्टर के खिलाफ़ बिना किसी राजनैतिक दबाव व भेदभाव के कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए: रंधावा

डिफाल्टर के खिलाफ़ बिना किसी राजनैतिक दबाव व भेदभाव के कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए: रंधावा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बैंक अधिकारियों को बैंक के रसूखदार डिफाल्टरों से रिकवरी की प्रक्रिया तेज़ करने के लिए कहा है और साथ ही यह भी हिदायतें की हैं यदि कोई डिफाल्टर रिकवरी के लिए आनाकानी करता है या सरकारी आदेशों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ बिना किसी राजनैतिक दबाव और भेद-भाव के कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। स. रंधावा ने यह निर्देश आज यहां पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के प्रबंधक स. हरिन्द्र सिंह सिद्धू और राज्यभर के उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा मीटिंग के दौरान दिए। सहकारिता मंत्री ने आज पंजाब भर के बड़े डिफाल्टरों की जिला स्तर पर समीक्षा की।

स. रंधावा ने कहा कि वह गांवों के साथ जुड़े हुए एक किसान हैं और यह बैंक भी गांव स्तर पर किसानों की सेवा में जुड़ा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि बैंक की वसूली की ओर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे बैंक की माली हालत को सुधारा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह बैंकिंग की पेशेवर पहुंच अपनाकर सहकारी कृषि विकास बैंक की उन्नती में अपना पूरा योगदान दें।सहकारिता मंत्री ने किसानों को भी अपील की कि यह बैंक किसानों का अपना बैंक है और वह अपनी बनती किश्तें समय पर बैंक में जमां करवाएं जिससे उनको दोबारा कर्ज की सुविधा सस्ती ब्याज दरों पर दी जा सके।

खबरें और भी हैं...