पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • मांगों को लेकर निगम कमिश्नर से मिले रेहड़ी फड़ी वाले

मांगों को लेकर निगम कमिश्नर से मिले रेहड़ी-फड़ी वाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतन सिंह चौक पर रेहड़ी-फड़ी लगा कर मुर्गा-मछली आदि बेचने वालों ने बुधवार को ऑल पंजाब रेहड़ी-फड़ी यूनियन पंजाब की अगुवाई में नगर निगम कमिश्नर सोनाली गिरि से मुलाकात की।

यूनियन के प्रधान डॉ. इंदरपाल ने दुकानदारों की तरफ से कहा कि यह लोग सालों से यहां काम कर रहे हैं और अपने आसपास सफाई तथा ट्रैफिक का भी ध्यान रखते हैं। इसलिए उनको न उजाड़ा जाए। उनका कहना है कि इन लोगों का सर्वे करवा कर स्ट्रीट वेंडर के तहत आते लाइसेंस को भी निगम की तरफ से बनाया गया है लेकिन उसे अभी तक नहीं दिया गया। सोनाली गिरि ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और कहा कि उनके साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर दिलीप सिंह, जसप्रीत सिंह, प्रिंस, राजू, जोगिंदर सिंह, अवतार सिंह, जोरावर सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...