दोपहर बाद काम ठप , वापिस लौटे काम करवाने वाले
किला गोबिंद गढ़ के सामने बने ऑटोमेटिड टेस्ट ट्रैक पर बुधवार दोपहर अचानक बिजली गुल हो जाने से सारा काम एकाएक रूक गया। ट्रैक को बिजली सप्लाई देने वाले मेन पावर स्विच मे स्पार्किंग के कारण पूरा सिस्टम ट्रिप कर गया जिससे सप्लाई बंद हो गई। बिजली सप्लाई फेल हो जाने के कारण 12 बजे के बाद ट्रैक पर लाइसेंस से संबंधित कोई काम नहीं हो सका।हालांकि इससे पहले सुबह 9 बजे से 12 बजे तक काम चलता रहा। बिजली सप्लाई ठप हो जाने के कारण फोटो खिंचवाने, लाइसेंस रिन्यू करवाने, लाइसेंस की प्रिटिंग और स्कैनिंग का काम बंद हो गया। ट्रैक पर पहुंचे लोगों ने कुछ देर तक बिजली सप्लाई बहाल होने का इंतजार किया लेकिन जब अधिकारियों की ओर से स्कैनिंग रूम और फोटो खीचने वाले रूम के बाहर ‘बिजली की खराबी के कारण काम बंद रहेगा, लिखकर चिपका दिया गया तो लोगो अपना काम करवाए बिना ही वापिस लौटना पड़ा। उधर ट्रैक इंचार्ज वस्सन सिंह से इस बारे में पूछने पर उनका कहना था कि बिजली सप्लाई मेन से फेल हो जाने के कारण काम बंद हो गया था । इसी बीच जनरेटर चलाया गया लेकिन मेन तार में खराबी के कारण करंट पास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का काम रह गया है उसे वीरवार निपटाया जाएगा।
मुश्किल
ऑटोमेटिड ट्रैक के मेन पावर स्विच में हुई स्पार्किंग से काम में विघ्न पड़ा