पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • डीसी ने सेहत विभाग को दिए लिंग निर्धारण जांच वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग के निर्देश

डीसी ने सेहत विभाग को दिए लिंग निर्धारण जांच वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी कमलदीप सिंह संघा ने सेहत विभाग की मासिक बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लिंग निर्धारण जांच करने वाले अल्ट्रा साउंड सेंटरों की चेकिंग करें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। सेहत विभाग की गतिविधियों के मूल्यांकन के लिए हुई इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. हरदीप सिंह घई, परिवार भलाई विभाग अफसर डॉ. सुखपाल सिंह, जिला टीकाकरण अफसर डॉ. रमेश पाल सिंह, सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. राजिंदर अरोड़ा के अलावा जिले के ब्लाकों से सीनियर मेडिकल अफसर भी शामिल हुए। संघा ने इस दौरान नेशनल हेल्थ मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं तथा नवजन्मे बच्चों के टीकाकरण और देने जाने वाली सेवाओं का मूल्यांकन किया। उनका कहना है कि जिले में मीजल्स-रुबेला कैंपेन को भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसके लिए पैरेंट्स को भी जागरूक किया जा रहा है। संघा ने कहा कि अगर कहीं किसी तरह की जरूरत है तो जिला प्रशासन भरपूर सहयोग करेगा।

खबरें और भी हैं...